शहर में कल 100 मीटर के दायरे पर लगी सख्त पाबंदी, जारी हो गए आदेश

Edited By Urmila,Updated: 28 Jun, 2025 03:57 PM

strict orders issued

मोगा जिले के लाला लाजपत राय मेमोरियल पॉलिटेक्निक कॉलेज अजीतवाल में 29 जून 2025 को यूजीसी-नेट परीक्षा आयोजित की जा रही है।

मोगा (बिन्दा) : मोगा जिले के लाला लाजपत राय मेमोरियल पॉलिटेक्निक कॉलेज अजीतवाल में 29 जून 2025 को यूजीसी-नेट परीक्षा आयोजित की जा रही है। जिला मजिस्ट्रेट-कम-डिप्टी कमिश्नर मोगा सागर सेतिया ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए लाला लाजपत राय मेमोरियल पॉलिटेक्निक कॉलेज अजीतवाल में स्थापित परीक्षा केंद्र के 100 मीटर के अंदर ड्यूटी स्टाफ को छोड़ कर विद्यार्थियों और आम जनता के एकत्र होने पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 29 जून 2025 से प्रभावी होंगे। सागर सेतिया ने बताया कि इस परीक्षा को शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से आयोजित करने के लिए उपरोक्त आदेश जारी किए गए हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!