Punjab : हलवाई की दुकान पर पुलिस की दबिश, चला रहा था यह अवैध कारोबार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 26 Sep, 2024 11:05 PM

police raid on sweet shop in mohali

मोहाली में एक हलवाई की दुकान से भारी मात्रा में शराब मिलने का मामला सामने आया है।

मोहाली: मोहाली में एक हलवाई की दुकान से भारी मात्रा में शराब मिलने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि खरड़ लांडरां रोड पर एक्साइज विभाग ने हलवाई की दुकान से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

एक्साइज विभाग के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें इस बारे गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त हलवाई की दुकान पर अवैध शराब बेची जा रही है, जिसके बाद विभाग ने तुरन्त हरकत में आते हुए उक्त दुकान पर दबिश दी और भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई है। हलवाई ने जनरेटर में भारी मात्रा में अवैध शराब छुपाई हुई थी। यह शराब अलग-अलग ब्रांड की है। फिलहाल मामले को लेकर जांच जारी है तथा दुकान मालिक से पूछताछ जारी है। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!