Ludhiana के इस होटल में पुलिस की रेड, Heroin सहित दो गिरफ्तार

Edited By Radhika Salwan,Updated: 02 Jul, 2024 01:46 PM

police raid in this hotel of ludhiana two arrested including heroin

पुलिस स्टेशन डिवीजन नं. 7 की पुलिस ने 25 ग्राम हेरोइन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

लुधियाना- पुलिस स्टेशन डिवीजन नं. 7 की पुलिस ने 25 ग्राम हेरोइन के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। सब इंस्पेक्टर पलविंदर सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान पुलिस पार्टी एम.आई.जी फ्लैट सेक्टर-32 के कट पर मौजूद थी। इसी बीच मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि मनी नाम का शख्स जो अपने साथी के साथ नशीले पदार्थों का कारोबार करता है।

थानेदार ने बताया कि पुलिस पार्टी ने तुरंत कौजी इन होटल में छापेमारी की और वहां से पुलिस ने कमरे से मनी गर्ग और आदर्श को गिरफ्तार कर लिया, जिनके पास से 25 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। इन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की पूछताछ की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!