हैरोइन तस्करी में थाना घरिंडा के 2 ए.एस.आई.गिरफ्तार

Edited By swetha,Updated: 13 Aug, 2019 10:00 AM

police arrest 2 asi in heroine smuggling case

स्पैशल टॉस्क फोर्स ने  एक सीक्रेट आप्रेशन के दौरान थाना घरिंडा में तैनात ए.एस.आई. अवतार सिंह व ए.एस.आई.जोरावर सिंह को हैरोइन तस्करी में गिरफ्तार किया है।

अमृतसर(संजीव): स्पैशल टॉस्क फोर्स ने  एक सीक्रेट आप्रेशन के दौरान थाना घरिंडा में तैनात ए.एस.आई. अवतार सिंह व ए.एस.आई.जोरावर सिंह को हैरोइन तस्करी में गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के इन दोनों अधिकारियों को उन्हीं के थाने में गिरफ्तार कर उसी थाने में एन.डी.पी.एस.एक्ट के अधीन केस दर्ज कर लिया गया है। देर रात तक एस.टी.एफ.का आप्रेशन जारी था जिसमें गिरफ्तार किए गए पुलिस के इन दोनों ए.एस.आई.के किंग-पिन की गिरफ्तारी के लिए ट्रैप लगाया गया था।

फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपियों से हैरोइन की रिकवरी संबंधी कोई भी पुष्टि नहीं की गई, जबकि इस बात के संकेत मिले हैं कि दोनों पुलिस अधिकारी किसी बड़े तस्कर के साथ जुड़े हुए थे। केस दर्ज होने के बाद जिला अमृतसर देहाती के एस.एस.पी. ने दोनों आरोपियों को ड्यूटी से निलंबित कर उनके विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू कर दी है।  स्पैशल टॉस्क फोर्स ने आज एक सीक्रेट आप्रेशन में ए.एस.आई. अवतार सिंह व जोरावर सिंह को गिरफ्तार करने के लिए ट्रैप लगा रखा था। दोनों के हत्थे चढऩे के बाद इन्हें थाना घरिंडा ले जाया गया जहां एस.टी.एफ.की शिकायत पर थाने में एफ.आई.आर. दर्ज कर ली गई। एस.टी.एफ. के ए.आई.जी. रछपाल सिंह ने कहा दोनों  ए.एस.आई.की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि अभी सीक्रेट आप्रेशन चल रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!