नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस Action, पति-पत्नी हेरोइन सहित गिरफ्तार

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 13 Aug, 2024 05:14 PM

police action against drug smugglers

स्पेशल टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज की पुलिस ने एएसआई सतपाल के नेतृत्व में फिरोजपुर शहर के एक दंपति को मोटरसाइकिल पर आते गिरफ्तार किया है, जिनसे 100 ग्राम हेरोइन और 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

फिरोजपुर : स्पेशल टास्क फोर्स फिरोजपुर रेंज की पुलिस ने एएसआई सतपाल के नेतृत्व में फिरोजपुर शहर के एक दंपति को मोटरसाइकिल पर आते गिरफ्तार किया है, जिनसे 100 ग्राम हेरोइन और 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं।

यह जानकारी देते हुए एएसआई सतपाल ने बताया कि जब उनकी पुलिस पार्टी गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करते हुए गांव सोढे वाला में एक अस्पताल के पास पहुंची तो उन्हें संदिग्ध हालत में पंजाब नंबर के एक पलटीना मोटरसाइकिल पर एक युवक और महिला आते हुए दिखाई दिए जिनको पुलिस पार्टी द्वारा शक के आधार पर रोक कर जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना नाम निर्मल सिंह उर्फ निम्मा और उसकी पत्नी कमलजीत कौर उर्फ सोनिया वासी फिरोजपुर शहर बताया, जिनसे तलाशी लेने पर 100 ग्राम हेरोइन और 2 सैमसंग कंपनी के टच स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद हुए । उन्होंने बताया कि पकड़े गए दंपति के खिलाफ थाना सिटी फिरोजपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!