video-आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगे पेट्रोल पंप मालिक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 23 Jan, 2018 09:25 AM

पैट्रोल और डीजल पर लगे वैट में कमी लाने के लिए पंजाब के कई जिलों के पेट्रोल पंप मालिक आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। सोमवार को यह जानकारी चण्डीगढ़ में प्रैस कान्फ़्रेंस के दौरान पंजाब पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने मीडिया को दी।

चंडीगढ़ः पैट्रोल और डीजल पर लगे वैट में कमी लाने के लिए पंजाब के कई जिलों के पेट्रोल पंप मालिक आज से भूख हड़ताल पर बैठेंगे। सोमवार को यह जानकारी चण्डीगढ़ में प्रैस कान्फ़्रेंस के दौरान पंजाब पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने मीडिया को दी।

एसोसिएशन के प्रधान परमजीत सिंह दोआबा ने बताया कि डीजल और पैट्रोल पर ज़्यादा वैट होने के कारण हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की सीमा के साथ लगते क्षेत्रों में स्थित पंपों पर बिक्री प्रभावित हो रही है,जिसके लिए उन्होंने सरकार को कई बार कहा है। एसोसिएशन का कहना है कि जब तक पेट्रोल और डीजल पर जी.एस.टी नहीं लगता,तब तक सरकार को पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर एक समान वैट लागू करना चाहिए,जिससे आम जनता पर ज़्यादा बोझ न पड़े।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!