रूठी पत्नी ने साथ जाने से किया इंकार तो शराबी ने रच दिया फिल्मी Style में ड्रामा

Edited By Sunita sarangal,Updated: 28 Nov, 2019 01:14 PM

person threw acid on himself to convince his wife

भार्गव कैम्प इलाके में देर शाम एक शराबी ने फिल्मी स्टाइल में ड्रामा किया। रूठी पत्नी को मनाने गए शराबी पति के साथ पत्नी ने जाने से इंकार किया तो वह विवाद करने लगा

जालंधर(शौरी): भार्गव कैम्प इलाके में देर शाम एक शराबी ने रूठी पत्नी को मनाने के लिए फिल्मी स्टाइल में ड्रामा किया। शराबी पति के साथ पत्नी ने जब जाने से इंकार किया तो वह विवाद करने लगा और फिर खुद पर तेजाब फैंक लिया। इस दौरान हंगामा हुआ और मौके पर पहुंची थाना भार्गव कैम्प की पुलिस ने मामला शांत करवाकर शराबी को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा।

जानकारी के मुताबिक मोहल्ला कोट सद्दीक निवासी व्यक्ति की शादी भार्गव कैम्प, बुड्ढा मल ग्राऊंड के पास के मोहल्ले में हुई थी। बीती रात भी उक्त व्यक्ति ने शराब पी और पत्नी को पीट दिया। इसके बाद पत्नी 3 बच्चों को लेकर मायके घर भार्गव कैम्प आ गई। वहीं अगले दिन पत्नी की जुदाई सहन न कर सका शराबी नशे में मायके घर पहुंच कर पत्नी को जबरदस्ती घर ले जाने लगा। इस दौरान कुछ लोगों ने व्यक्ति के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद वह वहां से चला गया और अहाते में दोबारा शराब पीकर तेजाब की बोतल लेकर फिल्मी स्टाइल में पत्नी के घर पहुंचा और गाली-गलौच कर खुद पर तेजाब डाल लिया। 

हालांकि बोतल में तेजाब असली न होने के कारण वह बच गया है। डा. मोहिन का कहना है कि तेजाब उसके शरीर पर नाममात्र ही पड़ा है। इस मामले में भार्गव कैंप थाने के एस.एच.ओ. सुखदेव सिंह का कहना है कि यह व्यक्ति शराबी हालत में था और पुलिस बनती कानूनी कार्रवाई करेगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!