पानी की बूंद-बूंद को तरस रहे पंजाब के इस गांव के लोग, कर रहे बड़ी मुश्किलों का सामना

Edited By Kamini,Updated: 14 Jun, 2025 04:59 PM

people are craving for every of water

बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पंजाब डेस्क : बढ़ती गर्मी के बीच लोगों को और परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। फाजिल्का के एक गांव के लोगों को पीने के पानी की समस्या पैदा हो गई है। जानकारी के मुताबिक, गांव रामकोट में वाटर वर्क्स की मोटर खराब हो गई है, जिससे लोगों पानी नहीं मिल रहा है। 

गांव के कुछ लोग पानी खरीद कर अपना गुजारा कर रहे हैं और कई हैंड पंप से मटकों में पानी भरकर ला रहे हैं। इसके चलते लोगों काफी परेशानियों का समाना करना पड़ता है। इस संबंधी अधिक जानकारी देते हुए गांव वासियों ने बताया कि गांव का वाटर वर्क्स बहुत खराब है, इसमें गंदगी की भरमार है और पानी की मोटर भी खराब है। गांव कई दिनों से पानी की सप्लाई बंद है। लोग महंगे दामों पर पानी खरीदने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं गरीब परिवारों की हालत तो बहुत ही खराब है। गांव वासियों का कहना है कि मोटर खराब होने के चलते घरों में पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। 

लोगों का कहना है कि,  गांव के वाटर वर्क्स को पंचायत के हवाले किया हुआ है। इसलिए इसकी देफभाल की जिम्मेदारी भी पंचायत की होती है। वहीं गांव के सरपंच का कहना है कि मोटर खराब हो गई है, काफी पुरानी होने के चलते इसे पार्ट नहीं मिलते। फिलहाल ठीक करवाने के लिए दी हुई है। एक-दो दिन में ठीक होकर इसे चालू कर दिया जाएगा और लोगों को पानी सप्लाई शुरू हो जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!