पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता बने श्री काली देवी मंदिर प्रबंधक कमेटी पटियाला के अध्यक्ष, बरनाला में खुशी की लहर

Edited By Urmila,Updated: 05 Aug, 2025 05:05 PM

padma shri rajendra gupta

पंजाब सरकार ने ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक एवं पद्मश्री से सम्मानित उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता को बरनाला स्थित श्री काली देवी मंदिर प्रबंधक कमेटी पटियाला का अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बरनाला (विवेक सिंधवानी, रवि, उमेश) : पंजाब सरकार ने ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक एवं पद्मश्री से सम्मानित उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता को बरनाला स्थित श्री काली देवी मंदिर प्रबंधक कमेटी पटियाला का अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस ऐतिहासिक फैसले के साथ ही डिप्टी कमिश्नर को समिति का मेंबर सचिव बनाया गया है। इससे पहले मंदिर प्रबंधक कमेटी के चेयरपर्सन का पद डिप्टी कमिश्नर के पास होता था, परंतु पहली बार प्रशासनिक परंपरा को बदलते हुए यह पद एक अनुभवी व प्रतिष्ठित नागरिक को सौंपा गया है।

इस महत्वपूर्ण घोषणा से शहरवासियों में उत्साह और प्रसन्नता का माहौल है। धार्मिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गुप्ता की नियुक्ति का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में मंदिर समिति और अधिक प्रभावशाली ढंग से कार्य करेगी।

गुप्ता की धार्मिक व सामाजिक पृष्ठभूमि

राजेंद्र गुप्ता को धार्मिक प्रवृत्ति वाला व्यक्ति माना जाता है। वे प्रसिद्ध रंकेश्वर महादेव मंदिर प्रबंधक कमेटी रणीके के भी कई वर्षों से अध्यक्ष हैं और वहां पर उन्होंने धार्मिक गतिविधियों व सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने में अहम योगदान दिया है। उनका सामाजिक कार्यों में गहरा जुड़ाव रहा है, जो उन्हें एक लोकप्रिय और जनसंपर्क में निपुण नेतृत्वकर्ता बनाता है।

स्थानीय संगठनों ने दी शुभकामनाएं

लायंस क्लब बरनाला के अध्यक्ष उमेश बंसल ने गुप्ता की नियुक्ति पर प्रसन्नता जताते हुए कहा, “यह हमारे शहर के लिए गर्व की बात है कि ऐसे धार्मिक और ईमानदार व्यक्ति को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। निश्चित रूप से श्रद्धालुओं को इससे लाभ होगा।”  शिव सेवा संघ के अध्यक्ष पवन सिंगला और पूर्व अध्यक्ष कमल गुप्ता बब्बू ने कहा कि गुप्ता हर उस पद के साथ न्याय करते हैं, जिस पर वे होते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मंदिर की व्यवस्थाएं अब और अधिक पारदर्शी, संगठित और श्रद्धालुओं के अनुकूल होंगी।

सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप सिंगला, शिव सेवा संघ के अध्यक्ष सोमनाथ गर्ग, बरनाला वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष प्रमोद अरोड़ा, व्यापार मंडल के अध्यक्ष नीरज जिंदल, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष महेश लोटा, पूर्व नगर काउंसिल चेयरमैन मक्खन शर्मा, सतीश चीमा सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी गुप्ता को बधाई देते हुए मंदिर कमेटी की नई पारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

मंदिर की व्यवस्थाओं में होगा सुधार

स्थानीय निवासियों का मानना है कि गुप्ता के अनुभव, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक दृष्टिकोण के चलते श्री काली देवी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बेहतर प्रबंध किए जाएंगे। पार्किंग, साफ-सफाई, आरती व्यवस्थाएं, भंडारे और त्योहारों के आयोजन जैसे कार्य अब और भी सुचारू रूप से संचालित होंगे।

जन-जन की उम्मीदें जुड़ीं

बरनाला की धार्मिक व सामाजिक संस्थाएं राजेंद्र गुप्ता से यह आशा रखती हैं कि वे मंदिर की प्राचीन विरासत को सहेजते हुए आधुनिक सुविधाओं के साथ श्रद्धालुओं के लिए एक अनुकरणीय वातावरण उपलब्ध कराएंगे। सरकारी प्रशासन के सहयोग से मंदिर एक आदर्श धार्मिक केंद्र के रूप में उभरेगा। श्री काली देवी मंदिर कमेटी की अध्यक्षता एक ऐसे व्यक्तित्व को सौंपना, जिन्होंने उद्योग जगत से लेकर धार्मिक और सामाजिक क्षेत्र तक में उच्च मानक स्थापित किए हैं, निश्चित रूप से एक दूरदर्शी निर्णय है। यह बरनाला के धार्मिक-सांस्कृतिक विकास की दिशा में एक नई शुरुआत मानी जा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!