ओ तेरी...घर के बाहर खड़ी बाइक का काटा Online चालान, हैरान करेगा मामला

Edited By Kamini,Updated: 27 Oct, 2025 03:47 PM

online challan issued for bike

पंजाब में एक हैरानीजनक घटना सामने आई है, जहां घर के बाहर खड़ी एक बाइक का ऑनलाइन चलान काट दिया गया।

पंजाब डेस्क : पंजाब में एक हैरानीजनक घटना सामने आई है, जहां घर के बाहर खड़ी एक बाइक का ऑनलाइन चलान काट दिया गया। यह घटना  मानसा से सामने आई है। एक तरफ एकशन मोड में पुलिस ट्रैफिर नियमों के उल्लंघन करने वालों का चालान काट रही है वहीं इन ऑनलाइन चालान काटने को लेकर उक्त घटना सामने आई है। 

लहरागागा के गांव गागा निवासी फौजी अमरजीत सिंह ने बताया कि घटना 23 अक्तूबर की है।  वह पठानकोट में ड्यूटी कर रहा था। उसका बाइक घर के बाहर खड़ी थी। शाम को करीब 4-5 बजे उसे एक मैसेज आया कि उसके बाइक का चालान काटा गया है। जब उसने मैसेज के लिंक से चालान की कॉपी निकलवाई तो उस पर फेक नंबर प्लेट लगी थी। यही नहीं इस दौरान बाइक की फोटो भी साथ में दिखाई गई थी। फौजी अमरजीत सिंह ने प्रशासन से इंसाफ की मांग की है। उसने कहा कि जो व्यक्ति उसकी बाइक का फेक नंबर लगाकर चल रहा है, उस पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

फौजी अमरजीत सिंह ने कहा कि वह ये ऑनलाइन चालान नहीं भरेगा। ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी बनती है कि, जो लोगल वाहनों पर  फेक नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे हैं उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं ट्रैफिक पुलिस भी वाहन चालकों के ऑनलाइन दस्तावेज तो चेक कर लेती है लेकिन ये नहीं देखती कि नंबर असली है या नकली, जिस पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!