Edited By Kalash,Updated: 15 Oct, 2025 12:02 PM

घुम्मन कलां पुलिस ने एक युवक को बिना नंबर की पिस्तौल, मैगजीन और 3 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
गुरदासपुर (विनोद): घुम्मन कलां पुलिस ने एक युवक को बिना नंबर की पिस्तौल, मैगजीन और 3 जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है।
इस संबंध में ए.एस.आई. कुलविंदर सिंह ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ पुल कुंजर पर मौजूद थे, तभी एक युवक पैदल आता दिखाई दिया, जो पुलिस पार्टी को देखकर पीछे मुड़ने लगा। साथी कर्मचारियों की मदद से उसे पकड़कर उसका नाम-पता पूछा तो उसने अपनी पहचान आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश पुत्र बलविंदर सिंह निवासी चक्क भंगवा के रूप में बताई। उसकी तलाशी लेने पर उससे एक बिना नंबर की पिस्तौल, मैगजीन और 3 कारतूस बरामद हुए, जिनकी बैरल पर 7.65 लिखा था। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया गया।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here