मां मुझे बचा लो... NRI पिता ने नाबालिग बेटी से दरिंदगी की सारी हदें की पार

Edited By Kamini,Updated: 07 Jun, 2025 06:44 PM

nri father rapes minor daughter

एक NRI पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है।

मुकेरियां : एक NRI पिता द्वारा अपनी ही नाबालिग बेटी को हवस का शिकार बनाने का मामला सामने आया है। मुकेरियां पुलिस ने अपनी ही नाबालिग बेटी से शारीरिक संबंध बनाने वाले NRI पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की मां रूपिंदर कौर पत्नी सुरजीत सिंह ने अपने बयानों में बताया कि करीब 14 साल पहले 2012 में जब उसका पति अमेरिका गया था, तब वह गर्भवती थी। 2013 में उसकी बेटी का जन्म हुआ।

रूपिंदर कौर ने बताया कि उसका पति सितंबर 2024 में घर वापस आया। उसने बताया कि घर आने के बाद मेरे पति ने मुझसे और मेरे बच्चों से झगड़ा करना शुरू कर दिया। इससे तंग आकर वह अपने मायके घर चली गई। उसने बताया कि छुट्टियों के बाद मेरी ननद मेरे दोनों बच्चों को अपने साथ ले गई, जहां से 22 मार्च 2025 को मेरे पति सुरजीत सिंह मेरी बेटी को अपने साथ ले आए। उन्होंने बताया कि 3 जून को उनकी बेटी ने उन्हें फोन करके कहा कि मां आकर मुझे ले जाओ, मुझे बचा लो.. पापा मुझे मारते-पीटते है। उन्होंने बताया कि उसी दिन शाम करीब 6 बजे उसके चाचा का बेटा उनकी बेटी को उनके पास छोड़कर चला गया।

महिला ने बताया कि जब पास आते ही मेरी बेटी बहुत रोने लगी। बार-बार पूछने पर उसने बताया कि उसके पिता सुरजीत सिंह ने उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी है। जब उसके दादा-दादी घर पर नहीं होते तो उसका पिता उसे डरा धमकाकर उसकी मर्जी के खिलाफ शारीरिक संबंध बनाता था और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। उसके पिता ने 22 मार्च से 3 जून तक कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। थाना प्रमुख जोगिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ 6 पोक्सो एक्ट 2012, 65(2), 64(2), 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद उसे माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!