सांसद सन्नी देओल के प्रयास लाए रंग, अब 6 दिन चलेगी पठानकोट-दिल्ली फ्लाइट

Edited By Mohit,Updated: 24 Oct, 2020 09:57 PM

now pathankot delhi flight will run for 6 days

भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय शर्मा और सांसद सन्नी देओल के कार्यालय इंचार्ज पंकज शर्मा ने बताया कि.........

पठानकोट (शारदा): भाजपा के जिला अध्यक्ष विजय शर्मा और सांसद सन्नी देओल के कार्यालय इंचार्ज पंकज शर्मा ने बताया कि सांसद सन्नी देओल के प्रयास रंग लाए हैं और उडयन मंत्रालय ने पठानकोट-दिल्ली फ्लाइट जो सप्ताह में 3 दिन चलती है, को अब 6 दिन करने का निर्णय लिया है। विभाग की ओर से इस संबंध में सांसद सन्नी देओल को सूचित कर दिया गया है और इसकी विधिवत घोषणा 1-2 दिनों में हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि लोगों की मांग पर गत जून माह में सन्नी देओल ने उडयन मंत्री एच.एस. पुरी को पत्र लिखकर उनसे आग्रह किया था कि पठानकोट से चलने वाली फ्लाइट सप्ताह में 3 दिन की बजाय 6 दिन करना आवश्यक है, क्योंकि यह अंतर्राष्ट्रीय बार्डर जिला है जो हिमाचल व जम्मू-कश्मीर के साथ लगता है। यहां एशिया का एक बड़ा कैंटोनमैंट स्थित है और अलायंस एयरलायंस की 3 दिन की फ्लाइट चलती है। कोविड के बावजूद फ्लाइट 80-90 प्रतिशत भरकर जा रही है। अगर इसे सप्ताह भर भी चलाया जाए तो यह पूरी भरकर जाएगी। विजय शर्मा व पंकज शर्मा ने बताया कि इस उडयन को सप्ताह में छह दिन चलने की अनुमति मिली है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!