वेतन में नहीं होता गुजारा, अब ऑस्ट्रेलिया में कॉमेडी करने जाएंगे भगवंत मान

Edited By Vaneet,Updated: 27 Dec, 2019 02:23 PM

now bhagwant mann will go to comedy in australia

आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान एक बार फिर अपनी कॉ...

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) के पंजाब अध्यक्ष भगवंत मान एक बार फिर अपनी कॉमेडी के द्वारा स्टेजों पर लोगों को हंसाते हुए नजर आएंगे। इसका खुलासा खुद भगवंत मान ने चंडीगढ़ में प्रैस कान्फ्ऱेंस के दौरान किया है। भगवंत मान का कहना है कि एम.पी. की तनख्वाह के साथ उनका गुजारा नहीं होता है, इसलिए वह अगले वर्ष मार्च से फिर स्टेज पर कॉमेडी करनी शुरू करेंगे।

PunjabKesari

मान ने कहा कि इस सम्बन्धित बाकायदा उनकी तरफ से इजाजत भी ले ली गई है और वह मार्च में ऑस्ट्रेलिया में शो लाने जाएंगे। मान ने यह भी कहा कि एम.पी. के तौर पर उनकी तनख्वाह 50 हजार है और इस तनख्वाह के साथ उनका गुजारा नहीं होता, इसलिए उनको कई बार अपने दोस्तों से पैसे उधारे भी लेने पड़ जाते हैं। लिहाजा अब उन्होंने फिर से स्टेज शो करने का फैसला किया है। 

PunjabKesari

गौरतलब है कि कलाकार से राजनीतिज्ञ बने भगवंत मान ने 2012 में राजनीति में कदम रखा था। पहली बार उन्होंने मनप्रीत बादल की पार्टी पी.पी.पी. की ओर से चुनाव लड़ा और हार गए। बाद में वह आम आदमी पार्टी में चले गए और लगातार दो बार एम.पी. के तौर पर चुनाव जीत कर पारलीमैन में पहुंचे। भगवंत मान 8 साल बाद फिर अपने पुराने पेशे में वापसी कर रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!