Edited By Vatika,Updated: 02 Jun, 2025 02:03 PM

जालंधर के लोगों के लिए जरूरी खबर है।
जालंधर (सोनू): जालंधर के लोगों के लिए जरूरी खबर है। दरअसल, नगर निगम के कर्मचारी एक बार फिर शुक्रवार को हड़ताल पर जा रहे हैं, उनका कहना है नगर निगम के कमिश्नर की तरफ से कर्मचारियों को पहले आश्वासन दिया गया फिर अब मुकर गए हैं, जिस कारण नगर निगम के कमिश्नर के खिलाफ शुक्रवार को हड़ताल की जाएगी।
बता दें कि इससे पहले भी कर्मचारियों की तरफ से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल की गई थी जिस कारण पूरे शहर में कूड़ा जगह-जगह फैला हुआ था, लेकिन 4 दिनों बाद यूनियन ने हड़ताल खत्म कर दी है। वहीं मेयर विनीत धीर और कर्मचारियों की मीटिंग के बाद हड़ताल पर गए यूनियन के सदस्यों से सहमति बन गई थी, लेकिन फिर से कर्मचारियों द्वारा हड़ताल कर दी गई है।