पंजाब पुलिस के लिए नए आदेश जारी, DGP ने ट्वीट कर सांझा की जानकारी

Edited By Kalash,Updated: 09 Jun, 2024 11:34 AM

new orders issued for punjab police

लोगों की सुविधा के लिए पंजाब पुलिस को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है।

पंजाब डेस्क : लोगों की सुविधा के लिए पंजाब पुलिस को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। जानकारी के अनुसार अब सभी पुलिस अधिकारियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने दफ्तरों में बैठना होगा ताकि वह लोगों की परेशानियों को सुन सकें। इस संबंध में पंजाब के डी.जी.पी. गौरव यादव द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। 

डी.जी.पी. गौरव यादव ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होने ट्वीट कर रहा कि ''सभी रेंज एडीजीपी/आईजीपी/डीआईजी, पुलिस आयुक्त, जिला एसएसपी, सब डिवीजनल डीएसपी और एसएचओ को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे सभी वर्किंग दिवसों में सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक अपने कार्यालयों में जनता की शिकायतों के निवारण के लिए उपलब्ध रहें। नागरिकों के लिए उपलब्ध रहना पुलिस का सबसे बड़ा कर्तव्य है। चंडीगढ़ स्थित पुलिस मुख्यालय में विशेष डीजीपी/अतिरिक्त डीजीपी रैंक के वरिष्ठ अधिकारियों को नागरिकों से मिलने और जनता की शिकायतों का समाधान करने के लिए नागरिकों के लिए उपलब्ध रहने के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं। नागरिकों तक पहुंच लोगों पर केंद्रित पुलिसिंग का एक महत्वपूर्ण घटक है और @PunjabPoliceInd राज्य में मजबूत कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करेगी।''

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!