श्री हरिमंदिर साहिब का ऐसा अलौकिक मॉडल पहले कभी नहीं देखा होगा

Edited By Vatika,Updated: 09 Nov, 2020 12:03 PM

never seen such a supernatural of shri harimandir sahib before

गुरु नगरी अमृतसर में एक सिख कलाकार ने श्री हरिमंदिर साहिब का ऐसा अलौकिक माडल तैयार किया गया है,

अमृतसर: गुरु नगरी अमृतसर में एक सिख कलाकार ने श्री हरिमंदिर साहिब का ऐसा अलौकिक माडल तैयार किया गया है, जिसे आपने शायद पहले कभी नहीं देखा होगा। इस अलौकिक मॉडल को अंतर्राष्ट्रीय कलाकार गुरप्रीत सिंह की तरफ से अमली जामा पहनाया गया है।

PunjabKesari

अमृतसर के एक मॉल में रखे इस माडल के साथ गुरबाणी भी चल रही हैं। गुरप्रीत सिंह ने बताया कि इस अलौकिक माडल में दर्शन ड्यूढी को रू-ब-रू तरीके से तैयार किया गया है। इसके अलावा गुरुद्वारा लॉची बेर साहिब के साथ बेरी भी दिखाई गई है। उन्होंने बताया कि इस अलौकिक मॉडल की सबसे बड़ी खूबी यह है कि इस माडल में जो सरोवर दिखाई दे रहा है, उसमें असली सरोवर का जल पाया गया है, जो इसे बेहद ख़ूबसूरत बनाता है। गुरप्रीत ने बताया कि श्री दरबार साहिब में सोने के पतर दिखाने के लिए अलग -अलग तरह के विशेष रंगों का प्रयोग किया गया है जिससे इसकी चमक बिल्कुल सोने की तरह ही लगे।
PunjabKesari
उन्होंने बताया कि जितने लोग भी मॉल अंदर आ रहे हैं, वह इस अलौकिक माडल को देख कर बहुत आकर्षित हो रहे हैं। इस बारे जब मॉल में आए लोगों के साथ बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि यह लोगों को गुरु साहिब और परमात्मा के साथ जोड़ने का एक बहुत बढ़िया प्रयास है।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!