विकास या मुसीबत? निर्माण कार्य में बड़ी लापरवाही, किसके भरोसे छोड़ी सड़क?

Edited By Urmila,Updated: 25 Aug, 2026 11:11 AM

negligence in the name of development in jalandhar

शहर में विकास को लेकर वैसे तो दावे किए जाते हैं, लेकिन अगर विकास का काम ही लोगों के लिए मुसीबत बन जाए तो फिर क्या ही कहने।

जालंधर (अनिल पाहवा): शहर में विकास को लेकर वैसे तो दावे किए जाते हैं, लेकिन अगर विकास का काम ही लोगों के लिए मुसीबत बन जाए तो फिर क्या ही कहने। शहर के सैंट्रल टाऊन के सामने मंडी फैंटनगंज के पास सड़क निर्माण का कार्य लोगों को राहत देने के लिए किया जा रहा है, लेकिन निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही लोगों के लिए जानलेवा बनने लगी है।

ठेकेदार साहब! विकास कीजिए लेकिन लोगों के लिए परेशानी न खड़ी कीजिए

दरअसल मंडी फैंटनगंज के पास सड़क का निर्माण हो रहा है और सी.सी. फ्लोरिंग बिछाई जा रही है। फ्लोरिंग का सारा सामान जिसमें बजरी तथा रेत शामिल है, सनातन धर्म स्कूल के पास सड़क पर ही रखी गई है, जो लोगों के लिए समस्या का कारण बन गई है। मदर फ्लोर मिल चौक से लेकर प्रताप बाग की ओर जाने वाली सड़क पर बजरी तथा रेत के ऊंचे-ऊंचे पहाड़ बना दिए गए हैं और सड़क पर ही बजरी बिखरी पड़ी है, जिसके कारण लोग बजरी से स्लिप हो रहे हैं और उन्हें चोटें आ रही हैं।

इस इलाके के आसपास रिहायशी क्षेत्र है, जहां पर बड़े लोगों के साथ-साथ बच्चे व बुजुर्ग भी वाहनों से अक्सर निकलते हैं, लेकिन बजरी बिखरी होने के कारण वाहन स्लिप हो रहे हैं और लोग गिर रहे हैं। इन सबसे बेपरवाह होकर निर्माण करवाने वाले अपनी धुन में लगे हुए हैं तथा जिस इलाके का विकास किया जा रहा है, उसका फायदा नुक्सान तो बाद में होगा, लेकिन राहगीरों को चोटिल होना पड़ रहा है।

Road Construction

सनातन धर्म स्कूल के साथ लगती गली में इस रोड के मुकाबले काफी कम ट्रैफिक है और यह निर्माण सामग्री वहां भी रखी जा सकती थी, लेकिन काम करवा रहे ठेकेदार तथा खुद को जनप्रतिनिधि कहने वालों ने लापरवाही की हदें पार कर दीं और मुख्य सड़क पर ही रेत और बजरी बिखेर दी। बजरी उठाने के लिए जिस मशीन का इस्तेमाल किया जा रहा है, उसकी टक्कर से बिजली का खंभा भी गिरने की कगार पर है और यह किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। लेकिन एक खास सड़क के निर्माण में लगे ठेकेदार महोदय आम लोगों की समस्या को देख ही नहीं पा रहे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!