इस दिन से प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

Edited By Tania pathak,Updated: 21 Jul, 2021 05:08 PM

navjot singh sidhu will take over as the state president from this day

पंजाब कांग्रेस के नए बनाए गए प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू आज विधायकों के साथ श्री दरबार साहिब पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू शुक्रवार को अपने पद की कमान संभालेंगे...

अमृतसर: पंजाब कांग्रेस के नए बनाए गए प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू आज विधायकों के साथ श्री दरबार साहिब पहुंचे थे। मिली जानकारी के अनुसार सिद्धू शुक्रवार को अपने पद की कमान संभालेंगे। 23 जुलाई शुक्रवार को नवजोत सिंह सिद्धू की ताजपोशी की जाएगी।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि आज नवजोत सिंह सिद्धू के घर विधायकों का तांता लगा हुआ था। नवजोत सिंह सिद्धू की तरफ से प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आज पहली मीटिंग की गई थी। फिलहाल ऐसा कहा जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू का शुक्रवार को प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर राज्य अभिषेक होगा। अब उनके इस समारोह में कैप्टेन भी पहुंचते है या नहीं इस पर सभी की नजरें है।
 

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!