इशारों-इशारों में सिद्धू ने नया धमाका करने के दिए संकेत

Edited By Mohit,Updated: 25 May, 2019 05:29 PM

navjot singh sidhu tweet

बठिंडा में ''फ्रैंडली मैच'' का बयान देकर विवादों में फंसे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कुछ नया धमाका करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक कविता पोस्ट करते हुए लिखा-

चंडीगढ़ः बठिंडा में 'फ्रैंडली मैच' का बयान देकर विवादों में फंसे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कुछ नया धमाका करने के संकेत दिए हैं। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक कविता पोस्ट करते हुए लिखा-
सितारों से आगे जहां और भी हैं,
अभी इश्क के इम्तिहान और भी हैं,
तू शाहीं (ईगल) है परवाज (उड़ान) है काम तेरा,
तेरे सामने आसमान और भी हैं,
गए दिन की तन्हा था मैं अंजुमन में,
यहां अब मेरे राज-दान और भी हैं.....
 


सिद्धू के इस ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। दरअसल सिद्धू ने लोकसभा चुनाव के प्रचार दौरान यह कहा था कि अगर राहुल गांधी अमेठी से हारते हैं तो वह सियासत छोड़ देंगे, जिसके बाद विरोधी लगातार सिद्धू पर निशाना साध रहे हैं। इसके अलावा सिद्धू का कैप्टन अमरेंद्र सिंह के साथ भी विवाद चल रहा है, इस दौरान पंजाब के कई मंत्रियों ने सिद्धू से इस्तीफा तक मांग लिया था। अब सिद्धू आने वाले समय में क्या फैसला लेते हैं या इस ट्वीट का मतलब क्या है, यह आने वाला समय ही बताएगा लेकिन यह जरुर है कि सिद्धू भविष्य में कोई धमाका कर सकते हैं।

 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!