तेल की बढ़ती कीमतों पर बोले नवजोत सिद्धू, सरकार पर उठाए बड़े सवाल

Edited By Mohit,Updated: 11 Dec, 2020 03:39 PM

navjot singh sidhu

पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पूंजीपतियों...........

चंडीगढ़ः पूर्व कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा पूंजीपतियों के हक में लिए जा रहे फैसलों पर सवाल उठाए हैं। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर सिद्धू ने कहा कि अक्तूबर 2014 में केंद्र द्वारा डीजल कीमतों पर सरकारी नियंत्रण हटाया गया जबकि नवंबर 2020 तक सरकार ने आबकारी कर 820% बढ़ाकर डीजल की कीमतें आसमान पर चढ़ा दी। जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतें कम थी। सिद्धू ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने मुनाफे के चलते रिलाइंस रिफाइनरियां खोल दी हैं।

तेल कीमतें और बढ़ने के आसार
गौरतलब है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें और बढ़ने के आसार हैं क्योंकि कच्चे तेल की कीमत बढ़ चुकी है। वीरवार को कच्चा तेल मार्च के बाद पहली बार 50 डॉलर प्रति बैरल के उपर निकल गया। बुधवार को इराक तेल क्षेत्र पर हुए हमले और इसके अलावा कोविड-19 के टीके जारी होने के बाद अर्थव्यवस्था में तेज सुधार की उम्मीद के साथ कच्चे तेल में तेजी आई है। हालांकि मौजूदा मांग के हिसाब से सप्लाई की ज्यादा कमी नहीं है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!