पंजाब कांग्रेस से फिर अलग हुए Navjot Sidhu के सुर, AAP से गठबंधन को लेकर कह दी बड़ी बात

Edited By Paras Sanotra,Updated: 01 Oct, 2023 03:42 PM

navjot sidhu again separated from congress give statement alliance with aap

पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के मध्य विवाद छिड़ा हुआ है।

पंजाब डेस्क: पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पार्टी के मध्य विवाद छिड़ा हुआ है। दोनों पार्टी के नेताओं द्वारा एक-दूसरे पर आरोपों-प्रत्यारोपों का सिलसिला जारी है जबकि दूसरी ओर 'आप' और कांग्रेस पार्टी I.N.D.I.A गठबंधन में एक साथ है। दरअसल, पंजाब में विधायक सुखपाल सिंह खैहरा की गिरफ्तारी के बाद दोनों पार्टियों में ये विवाद शुरू हुआ। अब इस सारे सियासी घमासान के बीच पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू का बड़ा बयान सामने आया है और एक बार फिर उनके सुर राज्य इकाई से अलग नज़र आए हैं। जिसमें उन्होंने 'आप' तथा कांग्रेस पार्टी के नेताओं को नसीहत दी है।

इसको लेकर नवजोत सिंह सिद्धू ने एक ट्वीट के ज़रिए दोनों पार्टी के मध्य चल रहे विवाद और वर्तमान हालातों को देखते हुए I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर बड़ी बात कही है। नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने ट्वीट में लिखा, "I.N.D.I.A गठबंधन एक ऊंचे पहाड़ की तरह खड़ा है। यहां-वहां के तूफान से इसकी भव्यता पर कोई असर नहीं पड़ेगा। हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस ढाल को तोड़ने और तोड़ने का कोई भी प्रयास निरर्थक साबित होगा। पंजाब को समझना होगा कि यह भारत के प्रधानमंत्री को चुनने का चुनाव है, न कि पंजाब के मुख्यमंत्री का। #JudegaBharatJeetegaIndia" 

पंजाब कांग्रेस कर रही विरोध

गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस द्वारा राज्य में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ने का कड़ा विरोध किया जा रहा है। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा इस गठबंधन के सख़्त खिलाफ हैं। कांग्रेस नेताओं ने आलाकमान को यह सलाह भी दी थी कि पंजाब को छोड़ कर देश स्तर पर गठबंधन किया जा सकता है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!