पंजाब के Highway पर बड़ी वारदात, गोलियों से भून डाला नौजवान

Edited By Vatika,Updated: 10 Aug, 2024 10:07 AM

murder in ludhiana

पंजाब में तड़के सुबह  एक बड़ी घटना की खबर सामने आ रही है

पंजाब डेस्क: पंजाब में तड़के सुबह  एक बड़ी घटना की खबर सामने आ रही है। दरअसल, चंडीगढ़ से लुधियाना अपनी ऑल्टो टैक्सी में सवारियों को ले जा रहे टैक्सी चालक की समराला बाइपास पर गोलियां  मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारे उसकी टैक्सी लेकर मौके से फरार हो गए। 

जानकारी के मुताबिक आज सुबह 5.30 बजे समराला के चंडीगढ़ लुधियाना बाइपास के गांव हरियो के पास एक नौजवान ड्राईवर की लाश समराला पुलिस को बरामद हुई, जिसके कई गोलियां लगी थी। मौके पर पहुंचे समराला पुलिस के डी.एस.पी. तरलोचन सिंह ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।  मृतक की पहचान रवी कुमार निवासी चंडीगढ़ के रूप में हुई, जोकि  टैक्सी ड्राईवर है। उसे गोली मारने के बाद कातिल उसकी ऑल्टो गाड़ी को छीन कर साथ ले गए। समराला पुलिस को इसकी सूचना मृतक के परिवार की तरफ से दी गई। 

वहीं, मृतक के पिता जय कुमार ने मौके पर बताया कि उनका बेटा रवि कुमार तीन-चार माह से टैक्सी चलाता था। रात को रवि ने बताया कि उसे चंडीगढ़ से लुधियाना के लिए सवारी मिल गई है। सुबह-सुबह उनके बेटे का फोन आया और उसने कहा, "पापा, मुझे गोली मार दी गई है।" उन्होंने बताया कि रवि की डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी।  डी.एस.पी. समराला तरलोचन सिंह ने कहा कि हमें जिस युवक का शव मिला है उस पर गोली के निशान हैं और मृतक के परिवार को पता चला कि मृतक अपनी टैक्सी में चंडीगढ़ से लुधियाना जा रहा था। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही इस हत्या की गुत्थी सुलझा ली जाएगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!