पंजाब पुलिस के जवान ने प्रेमिका को गोली से उड़ाया, लिव इन रिलेशन में थे दोनों

Edited By Vatika,Updated: 29 Sep, 2022 12:37 PM

murder in ludhiana

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।

लुधियाना (राज): लुधियाना के प्रेम नगर इलाके में देर रात स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब एक पुलिस मुलाजिम ने एक लड़की को गोली मार दी। इस घटना में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान मनदीप कौर के रूप में हुई है, जो पुलिस मुलाजिम की प्रेमिका थी। 

जानकारी के अनुसार प्रेम नगर स्थित एक गैस्ट हाऊस में दोनों लिविंग रिलेशन में रहते थे। कल मनदीप कौर का जन्मदिन था और मोबाइल गिफ्ट को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।  बात इतनी बढ़ गई कि देर रात सुखविंदर सिंह ने अपनी सर्विस रिवाल्वर से  प्रेमिका को गोली मार दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है।।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!