साथ में पी शराब फिर किया दोस्त का कत्ल, पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाया मामला

Edited By Sunita sarangal,Updated: 21 Apr, 2021 05:46 PM

murder case solved

शराब के नशे में उसने अपने दोस्त का गला घोंट कर कत्ल किया था। फिर सुनसान प्लाट में उसकी लाश फैंक कर फरार.....

लुधियाना(राज): थाना मॉडल टाउन पुलिस ने 72 घंटों में एक अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी मुहम्मद अभिताब है, जो कि मृतक मुहम्मद फिरोज का दोस्त था। शराब के नशे में अभिताब ने अपने दोस्त फिरोज का गला घोंट कर कत्ल किया था। फिर सुनसान प्लाट में उसकी लाश फैंक कर फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी का रिमांड हासिल कर उससे पुलिस पूछताछ करनी शुरू कर दी है। 

ज्वाइंट सी.पी. दीपक पारिक, ए.डी.सी.पी. समीर वर्मा, ए.सी.पी. जतिन्दर चोपड़ा ने बताया कि 16 अप्रैल को अब्दुल हनान ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका साढू मुहम्मद फिरोज निवासी अर्जुन नगर, मजदूरी करता था। गत 15 अप्रैल की देर रात से वह लापता था। जब उसे ढूंढने निकले तो पम्मी अस्पताल के पास एक खाली प्लाट में उसका शव मिली। मौके पर पुलिस ने पहुंच कर देखा कि मृतक के गले और बाजू पर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

जांच दौरान पता चला कि 15 अप्रैल की रात मुहम्मद फिरोज के साथ अभिताब को देखा गया था। इसलिए शक के आधार पर पुलिस ने अभिताब को पकड़ा और उससे पूछताछ शुरू की। सख्ती से पेश आने पर आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि घटना वाली रात उन दोनों ने इकट्ठे बैठ कर शराब पी थी। इस दौरान दोनों में किसी बात को लेकर बहस हो गई थी, जो कि मारपीट में बदल गई। फिर उसने मुहम्मद फिरोज को बुरी तरह पीटा और उसका गला घोंट कर उसका कत्ल कर दिया। इसके बाद उसने शव प्लाट में दीवार के पास फैंक दी और फरार हो गया। ज्वाइंट सी.पी. पारिक का कहना है कि पुलिस ने यह केस 72 घंटों में सुलझाया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!