अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, व्यक्ति ने कूड़ा फैंकने गई पत्नी का किया कत्ल और फिर...

Edited By Kalash,Updated: 10 Nov, 2026 12:56 PM

murder case solve

मुकेरियां पुलिस ने चौथे दिन ही अंधे कत्ल का केस सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है।

मुकेरियां (नागला): मुकेरियां पुलिस ने चौथे दिन ही अंधे कत्ल का केस सुलझाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। इस बारे में थाना प्रभारी प्रिंसपाल सिंह ने बताया कि मृत्यु का ग्रास बनी लड़की के भाई के बयान के मुताबिक उसकी मृतक बहन रुबीना खातून (33) की शादी करीब 12 साल पहले जहादउल इस्लाम पुत्र मुसलमुद्दीन अहमद निवासी गांव मलिकपारा थाना चाचल जिला मालदा, पश्चिम बंगाल से हुई थी। उसके 2 बच्चे हैं। उसकी बहन रुबीना खातून अपने पति के साथ करीब 5 साल से फत्तूवाल रोड मुकेरियां में किराए के प्लॉट में झुग्गी में रह रहे थे। गांव महुद्दीनपुर दलेल में गलियों-नालियों की सफाई और कचरा उठाने का काम करते हैं। 

उसने बताया कि 5 नवम्बर को उसके जीजा जहादउल इस्लाम ने फोन करके बताया कि रुबीना खातून गायब है और उसे नहीं पता कि वह कहां चली गई। इसके बाद दोनों भाइयों को जहादउल इस्लाम की बातों पर शक हुआ और जब उन्होंने अपने जीजा से सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था।

इसके चलते 5 नवम्बर को जब पति-पत्नी कचरा गाड़ी भरने के उपरांत गांव महुद्दीनपुर दलेल के मैदान के पास बने छप्पड़ में कचरा डालने गए तो वह अपनी पत्नी रुबीना खातून को नजदीक पड़ते गन्ने के खेत में ले गया और अपने गमछे से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी प्रिंसपाल सिंह ने बताया कि गांव की सरपंच को लाश बरामद करवाने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने टीमवर्क करते हुए आज उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!