मोटरसाइकिल की बेसहारा पशु से टक्कर, 2 की मौत

Edited By Sunita sarangal,Updated: 07 Feb, 2020 10:29 AM

motorcycle collided with destitute animal 2 killed

समीपवर्ती गांव हप्पोवाल के समीप अचानक बेसहारा पशु के एक मोटरसाइकिल से टकराने के चलते 2 व्यक्तियों की मौत हो गई।

बंगा(चमन लाल/राकेश): समीपवर्ती गांव हप्पोवाल के समीप अचानक बेसहारा पशु के एक मोटरसाइकिल से टकराने के चलते 2 व्यक्तियों की मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार गांव भलौरी निवासी मिंटू राम पुत्र पाल राम व उसका चाचा सुच्चा राम मोटरसाइकिल पर बंगा में एक विवाह समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। जब वे हप्पोवाल से करीब 1 किलोमीटर आगे बढ़े तो उनके मोटरसाइकिल के आगे अचानक एक बेसहारा पशु के आने से उनकी टक्कर हो गई जिसके चलते वे घायल हो गए। मौके पर उपस्थित लोगों की सहायता से उन्हें 108 एम्बुलैंस में स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर बंगा पुलिस पहुंची तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा दिया। मृतक सुच्चा राम के पुत्र राजिन्द्र कुमार के बयानों पर पुलिस ने 174 की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिए। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!