लुधियाना(ऋषि): विजय नगर में घर के बाहर खेल रही मंदबुद्धि बच्ची को शराब के नशे में धुत्त युवक बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया और गिल रोड पर किराए के कमरे में ले जाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची द्वारा शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना डिवीजन नं. 2 की पुलिस ने केस दर्ज करने 2 दिनों बाद आरोपी को हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। उपरोक्त जानकारी ए.डी.सी.पी. गुरप्रीत सिंह सिकंद व ए.सी.पी. सैंट्रल वरियाम सिंह ने पत्रकार सम्मेलन दौरान दी।
उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी की पहचान पुरुषोत्तम कुमार (25) के रूप में हुई है जो मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और 1 साल पहले ही काम की तलाश में लुधियाना आया था और गिल रोड पर बने एक अहाते पर काम करता था और वहीं पास में किराए का कमरा लेकर रह रहा था। गत 2 फरवरी को उसने पहले शराब पी और शाम लगभग 7 बजे शराब के नशे में धुत्त होकर विजय नगर इलाके में घूम रहा था। तभी घर के बाहर खेल रही बच्ची को बहाने से गिल रोड पर अपने कमरे में ले गया,यहां उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। बच्ची द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए जिन्होंने कमरा खोलकर उसकी जमकर धुनाई की, तभी वह अपना हाथ छुड़ाकर भागने में कामयाब हो गया जिसके बाद पुलिस ने पहले बच्ची को सुरक्षित परिजनों के हवाले किया और उसकी तलाश में जुट गई। पुलिस के अनुसार आरोपी हिमाचल भाग गया था जिसे वहां से पुलिस पकड़कर लाई है।

पुलिस को शक, कई बच्चों का कर चुका यौन शोषण
ए.एस.आई. राजवंत सिंह के अनुसार आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन का रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस को शक है कि आरोपी कई बच्चों का पहले भी यौन शोषण कर चुका है। उससे पूछताछ में कई खुलासे होने की संभावना है।
मोटरसाइकिल की बेसहारा पशु से टक्कर, 2 की मौत
NEXT STORY