विधायक कंबोज के सुपुत्र ने की नवजोत कौर सिद्धू के साथ मुलाकात,गर्माई राजनीति

Edited By swetha,Updated: 03 Dec, 2019 08:19 AM

mla kamoj son meets navjot kaur sidhu

बागी विधायकों की सिद्धू के साथ मुलाकात करने का बेशक पता नहीं लग सका

पटियाला(राजेश पंजोला): बागी विधायकों की सिद्धू के साथ मुलाकात करने का बेशक पता नहीं लग सका, पर इस दौरान जिला पटियाला की कांग्रेस कमेटी के 22 साल प्रधान रहे और दूसरी बार विधायक बने हरदयाल सिंह कंबोज के सुपुत्र निरभै सिंह मिल्टी ने बीबा नवजोत कौर सिद्धू के साथ मुलाकात की। इस संबंधी उन्होंने बाकायदा तस्वीरें फेसबुक पर पोस्ट कीं। 

निरभै सिंह मिल्टी जिला पटियाला देहाती यूथ कांग्रेस का चुनाव भी लड़ रहे हैं।  निरभै सिंह मिल्टी द्वारा बीबा सिद्धू के साथ डाली तस्वीरों के बाद राजनीति काफी गर्मा गई है और फेसबुक पर लोगों ने कई तरह के चर्चे भी छेड़ दिए हैं। हालांकि बात करने पर निरभै सिंह मिल्टी ने कहा कि नवजोत कौर सिद्धू कांग्रेस पार्टी की नेता हैं। उनके पति और पूर्व क्रिकेटर कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता हैं और मौजूदा विधायक हैं। अगर उनके साथ मुलाकात कर ली है तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!