Edited By Vaneet,Updated: 14 Aug, 2020 01:08 PM
मोगा के सिविल अस्पताल की महिला डॉक्टर ऋतु जैन को मोगा के विधायक हरजोत कम...
मोगा(विपन ओंकारा): मोगा के सिविल अस्पताल की महिला डॉक्टर ऋतु जैन को मोगा के विधायक हरजोत कमल के साथ तकरार महंगी पड़ गई। इसी के चलते उनकी बदली लुधियाना के सिविल अस्पताल कर दी गई। दरअसल, विधायक साहब स्थानीय लोगों की जगह पर अंतरराष्ट्रीय लोगों का टैस्ट पहले करवाना चाहते थे परन्तु डा. ऋतु जैन ने ऐसा करने से इन्कार कर दिया, जिसके बाद उनके साथ बदसलूकी की गई।
इस मौके विधायक हरजोत कमल भी अस्पताल में मौजूद थे और उन्होंने एन.आर.आईज का साथ दिया और डा. के कामकाज पर सवाल उठाए, जिसके बाद शाम को डा. ऋतु जैन की बदली कर दी गई। इसी के चलते मोगा के डाक्टरों ने आज 10 बजे से 11 बजे तक एक घंटें की हड़ताल कर दी। डॉक्टरों के विरोध के बाद विधायक हरजोत कमल ने इसको राजनीति से प्रेरित मुद्दा बताया। उन्होंने कहा कि डा. ऋतु जैन की बदली उन्होंने नहीं करवाई, परन्तु जान-बूझ कर इसको मुद्दा बनाया जा रहा है। दूसरी तरफ डॉक्टरों का कहना है कि डा. ऋतु जैन एक होनहार और ईमानदार डॉक्टर है यदि उनकी बदली को रद्द नहीं किया जाता तो वह सोमवार से पूरे जिले में सेहत सेवाओं को अनिश्चित समय के लिए बंद कर देंगे। फिलहाल विधायक हरजोत कमल कोरोना वायरस के शिकार होने के कारण आईसोलेट हुए हैं।