तीन युवक हुए लापता, आखिरी फोन कर कहा- पुलिस उठा ले जा रही है

Edited By Sunita sarangal,Updated: 05 Jan, 2021 09:49 AM

missing boy said police taking away

थाना नंबर 6 के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब लापता 3 युवकों को पुलिस द्वारा हिरासत में......

जालंधर(मृदुल): थाना नंबर 6 के बाहर उस समय हंगामा हो गया, जब आबादपुरा से लापता 3 युवकों को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने का दावा किया गया। हालांकि जब पीड़ित पुलिस के पास पहुंचे तो एस.एच.ओ. सुरजीत सिंह गिल की ओर से पुष्टि की गई कि तीनों युवकों को हिरासत में नहीं लिया गया है। जिला भाजपा के उप प्रधान दीपक तेलू सहित आबादपुरा के कई निवासी थाने के बाहर पहुंच गए और पुलिस का विरोध करना शुरू कर दिया।

ए.सी.पी. हरिन्दर सिंह गिल ने बताया कि तीनों युवकों बारे जानकारी ली जा रही है और जिला पुलिस को इस संबंधी सूचना भी दे दी गई है। इस मामले में बनती कार्यवाही की जाएगी। हालांकि पीड़ितों का कहना है कि तीनों युवक कल शाम से लापता हैं। लापता होने से पहले उन्होंने घर पर फोन किया। फोन पर उन्होंने बताया कि पुलिस उन्हें उठा कर ले जा रही है। इसके बाद फोन अचानक कट गया और उसके बाद युवकों का कुछ पता नहीं चला। हालांकि एस.एच.ओ. सुरजीत सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है और जल्द कार्यवाही की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!