Ludhiana : ससुरालियों के खिलाफ थाने पहुंची विवाहिता, लगाए ये गंभीर आरोप

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 02 Apr, 2025 05:59 PM

married woman reached the police station against her in laws

गिल रोड दशमेश नगर के रहने वाले सुदेश कुमार शर्मा ने अपनी बेटी भावना शर्मा के ससुराल वालों के खिलाफ उसकी बेटी को दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने के जों गंभीर आरोप लगाएं थे।

लुधियाना (वर्मा): गिल रोड दशमेश नगर के रहने वाले सुदेश कुमार शर्मा ने अपनी बेटी भावना शर्मा के ससुराल वालों के खिलाफ उसकी बेटी को दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक तौर पर प्रताड़ित करने के जों गंभीर आरोप लगाएं थे। उसकी जांच थाना वुमन सैल पुलिस के पुलिस अधिकारियों द्वारा जांच करने पर जांच अधिकारी सुरिंद्र पाल ने भावन शर्मा के पति आकाश शर्मा, ससुर जसबीर सिंह,सास प्रिती शर्मा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। 

सुदेश कुमार ने बताया कि उसकी बेटी की शादी कोट सादिक जालंधर के रहने वाले आकाश शर्मा के साथ 2024 को बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद ही बेटी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे।बेटी की शादी में मैंने अपनी हैसियत से ज्यादा स्त्री धन दिया था इसके बावजूद बेटी के ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!