Ludhiana : शहर में गुंडागर्दी का नंगा नाच, घर की छत पर चढ़े हमलावर, फैली दहशत

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 05 Jul, 2025 09:58 PM

ludhiana hooliganism unleashed in the city

बस स्टैंड के निकट मनजीत नगर इलाके की गली नं 6 में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला।

लुधियाना (तरुण) : बस स्टैंड के निकट मनजीत नगर इलाके की गली नं 6 में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां हथियारों से लैस बदमाश एक युवक को ढूंढते हुए एक घर की छत पर चढ़ गए। बीच बचाव करने आए कई लोगों पर हमलावरों ने वार किए, जिस कारण 2 महिलाओं सहित 5 लोग घायल हुए हैं। इस दौरान बदमाशों ने 2 कारों को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया जिसके बाद  इलाके में दहशत का माहौल देखने को मिला। वारदात शुक्रवार रात्रि चौंकी बस अड्डे के अंर्तगत आते क्षेत्र मनजीत नगर की है। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर 5 व चौंकी बस स्टैंड की पुलिस मौके पर पहुंची।

दलजीत सिंह डिंपी ने बताया कि वह मनजीत नगर गली नं 6 में रहता है। गत रात्रि हथियारों से लैस करीब 10-15 अज्ञात लोग घर में घुस गए। आरोपी विशाल को ढूंढ रहे थे, जिन्होंने आते ही इलाके में कारों के शीशे तोड़ने शुरु कर दिए। हमलावरों हथियारों से लैस थे। बीच बचाव करने आए लोगों पर हमलावरों ने वार करने शुरु कर दिए। हमलावर नशे की हालत में थे। इस घटना के बाद इलाके में काफी दहशत का माहौल है। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन नंबर 5 व चौंकी बस अडेड की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। 

वहीं इस वारदात में एक ओर पहलू सामने आया है। इलाके की एक लड़की को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। पता चला है कि लड़की अक्सर मनजीत नगर इलाके से गुजरती है। जिसकी कई बार विशाल नामक युवक से गाली गलौच हुई है। शुक्रवार रात को भी लड़की ने विशाल नामक युवक को गालियां दी। विरोध जताने पर लड़की ने अपने जान पहचान के लड़को को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद 10-15 युवक हथियारों से लैस होक आए । जिन्होने इलाके में जमकर गुंडागर्दी की। इस सबंधी चौंकी बस स्टैंड इंचार्ज सुभाष चंद ने बताया कि रंजिश के चलते आरोपी हथियारों से लैस होकर हमला करने आए थे। पुलिस ने विशाल के बायन पर अज्ञात हमलारों के खिलाफ केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरु कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान कर जल्द ही उन्हें काबू कर लेगी।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!