संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौ*त, परिवार ने लगाए गंभीर आरोप

Edited By Kamini,Updated: 02 Jul, 2024 08:02 PM

married woman dies under suspicious circumstances

नाभा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। मृतका का पहचान रविंदर कौर के रूप में हुई है, जिसकी 4 साल पहले शादी गांव कोटकलां में हुई थी।

पटियाला : नाभा में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई। मृतका का पहचान रविंदर कौर के रूप में हुई है, जिसकी 4 साल पहले शादी गांव कोटकलां में हुई थी। अचानक महिला की हुई मौत के बाद मायके परिवार वालों ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि 4 साल पहले उन्होंने 25 लाख रुपए लगाकर अपनी बेटी की शादी की थी। उसका ससुराल परिवार अक्सर उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता था।

परिवार ने बताया कि बेटी का ससुराल परिवार कई दिनों से पैसों की मांग कर रहा था। पुलिस ने मायके परिवार के बयानों के आधार पर मृतका के पति व सास पर मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मृतका के पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन सास अभी फरार है जिसकी तलाश चल रही है।  


अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!