Edited By Vaneet,Updated: 31 Jan, 2020 02:02 PM
अनाज मंडी के पास किराए के मकान में रहती एक विवाहित ने फंदा लगाकर खुदकुश कर ली।...
डेराबस्सी: अनाज मंडी के पास किराए के मकान में रहती एक विवाहित ने फंदा लगाकर खुदकुश कर ली। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के पिता के बयान पर 174 की कार्यवाही की है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय सुमन बाला पत्नी परविन्दर कुमार के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए ए.एस.आई. मेवा सिंह ने बताया कि मृतक सुमन बाला अपने पति और बच्चों के साथ अनाज मंडी के नजदीक तजिन्दर सिंह के मकान में किराए पर रहती थी। उसका पति प्लम्बर का काम करता है, जो अपनी पत्नी और बच्चे को घर छोड़ कर काम पर गया हुआ था। दोपहर करीब सवा 12 बजे परविन्दर ने अपनी पति को फोन किया तो उसके 3 वर्षीय बच्चे की तरफ से फोन उठाने पर उसकी पत्नी ने बात नहीं की। शक होने पर उसने घर आकर देखा तो उसकी पत्नी ने फंदा लगाया हुआ था। इसकी जानकारी उसने पड़ोसियों को देने के उपरांत 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।
जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंच लाश को कब्जे में ले कार्यवाही शुरू कर दी। मृतका के पिता हरमेश सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी लड़की का विवाह मार्च 2016 में हुआ था, जो पहले हंडेसरा, लालड़ू में अपने पति के साथ रहती थी। करीब एक साल से डेराबस्सी में रह रही थी। उन्होंने बताया कि सुमन बाला काफी गुस्से वाली थी, जो छोटी-छोटी बात पर गुस्सा कर लेती थी। वहीं पुुलिस का कहना है कि विवाहिता ने खुदकुशी क्यों की इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका। फिलहाल 174 के अंतर्गत कार्यवाही की गई है।