मेले में सेवा करने गया बेटा न लौटा घर, अब इस हाल में देख माता-पिता के उड़े होश

Edited By Kalash,Updated: 19 Jun, 2025 12:00 PM

boy drowned in canal

कभी-कभी रात को घर भी नहीं आता था।

हरियाना (आनंद): कंडी नहर में डूबने से एक युवक की मृत्यु हो गई। मृतक के पिता जगतार सिंह पुत्र सदा राम निवासी गांव लालपुर थाना हरियाना की ओर से पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार उसका बेटा अमनदीप सिंह उर्फ ​​भुल्लर (30) जो कि राज मिस्त्री का काम करता था तथा शराब व अन्य नशे का आदी था। कभी-कभी रात को घर भी नहीं आता था।

उनके गांव के साथ कंडी नहर गुजरती है। 17 जून को गांव के पास पीरों के स्थान पर मेला लगा हुआ था तथा उनका बेटा भी वहां सेवा करने गया हुआ था। जब वह घर वापस नहीं लौटा तो वह आज सुबह से ही उसकी तलाश कर रहा था तथा करीब 8 बजे उसे पता चला कि उसका शव नहर में उतराया हुआ है। उसे गांव जलालपुर के पास गांव कुलियां के लोगों ने बाहर निकाला।

सूचना मिलने पर मैं अपने गांव के एक गण्यमान्य व्यक्ति के साथ मौके पर गया तो उक्त शव मेरे बेटे अमनदीप का था। चूंकि मेरा बेटा नशे का आदी था, इसलिए वह नशे की हालत में नहर के पानी में गिर गया होगा, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। उन्होंने अपने बयान में कहा कि उन्हें अपने बेटे की मौत के बारे में किसी पर शक नहीं है और वह उसका पोस्टमार्टम भी नहीं करवाना चाहते हैं। मृतक के पिता के बयान के आधार पर और गांव की पंचायत की मौजूदगी में पुलिस ने मृतक का शव वारिसों के हवाले कर दिया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!