बेटे से मिल विदेश से फ्लाइट में वापिस लौट रहा था पिता, पता नहीं था यूं खींच ले जाएगी मौ'त

Edited By Urmila,Updated: 28 Jun, 2025 05:52 PM

incident with father returning from abroad

पी.एस.पी.सी.एल. सब अर्बन कोटकपूरा के य.डी.सी. राजबीर कौर भिंडर की विदेश से वापिस आते समय हार्ट अटैक से दुखदाई मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है।

कोटकपूरा (नरिन्द्र): पी.एस.पी.सी.एल. सब अर्बन कोटकपूरा के य.डी.सी. राजबीर कौर भिंडर की विदेश से वापिस आते समय हार्ट अटैक से दुखदाई मौत हो जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। उनकी बेवक्ती मौत की खबर सुनते ही शहर व बिजली दफ्तर में शोक की लहर दौड़ गई। उनके पति अजयपाल सिंह भिंडर ने बताया कि राजबीर कौर भिंडर कैनेडा पुलिस में नौकरी करते अपने बेटे अमिताज सिंह को ऐबटस्फोर्ड में मिलने के लिए गए हुए थे। जब वह 25 जून को वैनकुवर से इंडिया वापस आ रहे थे तो कलकत्ता में उन्हें दिक्कत आई व जहाज की मेडिकल टीम ने उन्हें प्राथमिक सहायता देकर कलकत्ता के एक अस्पताल में भेज दिया, जहां उनकी मौत हो गई।

यू.डी.सी. राजबीर कौर भिंडर की इस बेवक्ती मौत पर सब अर्बन दफ्तर कोटकपूरा में एस.डी.ओ. इकबाल सिंह की हाजिरी में समूह स्टाफ ने 2 मिनट का मौन धारण किया । इस दुखदाई समय में भिंडर के साथ दुख सांझा करने कोटकपूरा से पूर्व विधायक व पूर्व संसदीय सचिव मनतार सिंह बराड़, लाली लायलपुरी, रमनदीप सिंह जे.ई. सब स्टेशन, कृष्ण भारद्वाज, रविन्द्र कपूर, मक्खन लाल शर्मा स्टेट नेता, मनजीत राणा, किरन, कुलविंदर सिंह, अमनदीप सिंह एडीशनल एस.डी.ओ. लखविंदर सिंह, मनप्रीत सिंह पहुंचे व उनकी बिछड़ी रूह की शांति के लिए परमात्मा के आगे अरदास की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!