मान सरकार के मंत्रिमंडल में विस्तार, इन विधायकों ने ली शपथ

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 04 Jul, 2022 05:22 PM

man government s cabinet expanded

पंजाब में भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल में आज विस्तार किया गया।

जालंधर: पंजाब में भगवंत मान सरकार के मंत्रिमंडल में आज विस्तार किया गया। पंजाब राज भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान पंजाब के राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित द्वारा नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सी.एम. भगवंत मान और कैबिनेट के अन्य मंत्री भी मौजूद रहे।

पांच मंत्रियों में से सबसे पहले विधायक अमन अरोड़ा ने अपने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद विधायक डा. इंद्रबीर सिंह निज्झर ने शपथ ग्रहण की। इंद्रबीर सिंह निज्झर अमृतसर साऊथ से विधायक हैं। तीसरे नम्बर पर फौजा सिंह सरारी ने शपथ ली। चौथे नम्बर पर चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने शपथ ग्रहण की। पांचवे नम्बर पर अनमोल गगन मान ने शपथ ग्रहण की। इससे पहले 9 मंत्रियों ने शपथ ली थी और आज हुए विस्तार के साथ अब मान सरकार में अब कुल 14 मंत्री बन गए हैं। वहीं आज शपथ लेने वाले मंत्रियों को आने वाले 1-2 दिनों में विभाग सौंप दिए जाएंगे, जिस संबंधी सी.एम. मान ने जानकारी दी है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!