युवक के लिए काल बन बरसी बारिश! सोते हुए हुई दर्दनाक मौत

Edited By Kalash,Updated: 03 Aug, 2024 01:10 PM

man died after falling from roof

अपरा के निकट गांव मसानी में स्थित एक शैलर पर काम करने आए एक प्रवासी मजदूर की छत से गिरने के कारण मौत हो जाने की खबर मिली है।

फिल्लौर : अपरा के निकट गांव मसानी में स्थित एक शैलर पर काम करने आए एक प्रवासी मजदूर की छत से गिरने के कारण मौत हो जाने की खबर मिली है।

जानकारी देते हुए ए.एस.आई. सुखविंदरपाल सिंह सोढ़ी चौकी प्रभारी धुलेटा ने बताया कि बसंत राय पुत्र देवल राम निवासी गांव गोलमा, थाना कुकेश्वर, जिला दरभंगा, बिहार बारदाने का काम करता था और कुछ दिन पहले ही ठेकेदार धरमिंदर रॉय के पास गांव मसानी रोड पर स्थित हिक राईस शैलर में काम करने के लिए आया था।  

बीती 31 जुलाई की रात को गर्मी अधिक होने के कारण बसंत राय मकान की छत पर सोने चला गया। रात को तेज बारिश और आंधी आने के कारण वह अचानक नीचे गिर गया। इस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। धुलेटा पुलिस ने बी.एन.एस. की धारा 194 के तहत मृतक का शव सिविल अस्पताल फिल्लौर से पोस्टमार्टम करवाने के बाद वारिसों को सौंप दिया गया है।    

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!