नकली ID के सहारे परीक्षा देने पहुंचे 2 युवक गिरफ्तार, एक सरकारी अध्यापक भी शामिल

Edited By Urmila,Updated: 06 Apr, 2026 10:40 AM

major scam in sssb punjab exam

फरीदकोट में सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलैक्शन बोर्ड पंजाब द्वारा ग्रुप-डी पदों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।

फरीदकोट (राजन): फरीदकोट में सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलैक्शन बोर्ड पंजाब द्वारा ग्रुप-डी पदों की भर्ती के लिए आयोजित परीक्षा के दौरान फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। एक परीक्षा केंद्र पर 2 व्यक्तियों को अन्य उम्मीदवारों की जगह पेपर देते हुए काबू किया गया।

जानकारी के अनुसार रविवार को आयोजित इस परीक्षा के दौरान फरीदकोट के संगत साहिब भाई फेरू खालसा सीनियर सैकेंडरी स्कूल में बनाए गए केंद्र पर बायोमैट्रिक जांच के समय 2 संदिग्ध व्यक्तियों को रोका गया। उनकी पहचान जलालाबाद निवासी बलदेव सिंह और सुनील सिंह के रूप में हुई है।

जांच में सामने आया कि दोनों जलालाबाद के गांव घुबाया निवासी दविंदर सिंह और मंगल सिंह की जगह परीक्षा देने पहुंचे थे। इसके लिए उन्होंने नकली पहचान पत्र तैयार कर रखे थे। बायोमैट्रिक सत्यापन के दौरान गड़बड़ी पकड़े जाने पर स्कूल स्टाफ ने तुरंत दोनों आरोपियों को मौके पर मौजूद पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस दोनों आरोपियों को थाना सिटी ले गई, जहां उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के मुताबिक आरोपियों में एक सरकारी अध्यापक के रूप में कार्यरत है। इस संबंध में डी.एस.पी. तरलोचन सिंह ने बताया कि 2 व्यक्तियों को दूसरों की जगह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया है। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के साथ-साथ उन उम्मीदवारों को भी नामजद किया है, जिनकी जगह ये परीक्षा देने आए थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!