Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Feb, 2025 05:34 PM

पंजाब के बठिंडा में बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव रुलदू में पिता ने बेटे की गोली मार हत्या कर दी गई है।
बठिंडा (विजय) : पंजाब के बठिंडा में बड़ी वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि गांव चक रुलदू सिंह वाला में पिता ने बेटे की गोली मार हत्या कर दी गई है। जानकारी अनुसार घरेलू कलह के चलते पिता ने बेटे को मौत के घाट उतार दिया गया है, जिसके बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है तथा घटना की छानबीन में जुट गई है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से पिता व बेटे के बीच पारिवारिक लड़ाई चल रही थी, जिसके चलते पिता ने गुस्से में आकर बेटे की गोलियां मार हत्या कर दी है।
जानकारी अनुसार घरेलू विवाद के चलते जिले के गांव चक रुलदू सिंह वाला में रविवार को एक बाप ने अपने ही सगे व इकलौते बेटे की गाेली मारकर हत्या कर दी है। हत्या आरोपित ने बाप ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर 12 बोर से गोली मारकर की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना संगत पुलिस ने आरोपित बाप को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है, जबकि उसकी लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर ली। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बठिंडा की मोर्चरी में रखा गया है। मृतक की पत्नी के अनुसार दोनों बाप-बेटे में नहीं बनती थी। शनिवार रात्रि और रविवार सुबह भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जिसकी वजह से उसके पति की हत्या हुई है।
थाना संगत के एसएचओ पारस चहल ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस काे सूचना मिली कि गांव चक रूलदू सिंह वाला निवासी सुखविंदर सिंह ने अपने बेटे अर्शप्रीत सिंह(34) पर उसके घर गांव चक रुलदू सिंह वाला में अपनी 12 बोर रिवाल्वर से गोली चला दी और मौके से फरार हो गया। घायल अर्शप्रीत सिंह को उपचार के लिए बठिंडा शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पत्नी के अनुसार हत्या करने की वजह घरेलू झगड़ा है। उन्हाेंने बताया कि उसका पति व ससुुर दोनों ही खेतीबाड़ी करते है। उनके परिवार के पास करीब 22 किल्ले जमीन है्, लेकिन उसके पति व ससुर की आपस में नही बनती थी। उनके बीच हर छोटी-मोटी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। बीती शनिवार रात्रि भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था, जबकि रविवार सुबह जब उसके पति अपने पिता के साथ बात करने के लिए उनके घर गए, तो वहां पर भी दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद उसके ससुर ने अपनी 12 बोर की रिवाल्वर से उसके पति को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। मृतक अपने परिवार को इकलौता बेटा था, जबकि वह अपने पीछे अपनी दो बेटियां, पत्नी, मां और दादी को छोड़ गया है। एसएचओ पारस चहल ने बताया कि ने बताया कि मृतक की पत्नी हरपिंदर कौर के बयानों पर आरोपित बाप सुखविंदर सिंह के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।