पंजाब में NH पर बड़ा हादसा, XUV व स्विफ्ट कार की भयानक टक्कर, उड़े परखच्चे

Edited By Urmila,Updated: 08 Nov, 2024 03:25 PM

major accident on nh in punjab

श्री कीरतपुर साहिब-मनाली हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई।

श्री कीरतपुर साहिब : श्री कीरतपुर साहिब-मनाली हाईवे पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री कीरतपुर साहिब-मनाली एन. एच 21 पर दो कारों की टक्कर से भयानक हादसा हो गया। गलत दिशा से आ रहा है XUV ने स्विफ्ट गाड़ी को टकरा मार दी  जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ropar accident

XUV कार में सवार युवक नशे की हालत में मौज-मस्ती करते हुए गलत दिशा में कीरतपुर साहिब से मनाली की ओर जा रहे थे, उसी समय हिमाचल प्रदेश से टैक्सी नंबर स्विफ्ट कीरतपुर साहिब की ओर आ रही थी, तभी दोनों में जोरदार टक्कर हो गई जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिलाओं समेत अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

ropar accident

हादसे के बाद युवक मौके से फरार हो गया। वहीं इस हादसे के बाद सड़क पर भीषण जाम लग गया और करीब एक घंटे तक कोई भी प्रशासनिक अधिकारी यहां नहीं पहुंचा। बाद में हादसे की जानकारी मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और आगे की जांच शुरू की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!