Edited By Urmila,Updated: 09 Nov, 2026 05:47 PM

दिवाली की रात एक प्लॉट में खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सुनाम (बांसल): दिवाली की रात एक प्लॉट में खड़ी गाड़ियों में अचानक आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयंकर थी कि इसकी चपेट में आने से कई गाड़ियां जलकर काफी नुकसानी गई । घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।
इस आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। इस मौके पर एक कार, एक बुलेट मोटरसाइकिल, एक मोटरसाइकिल और दो स्कूटरी और एक स्कूटर जलकर राख हो गए। लोगों ने बताया कि आग बहुत भयानक थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here