नाराज लोगों को मनाने के लिए नंगे पैर जाएंगे मजीठिया! पार्टी ने उन्हें सौंपी अहम जिम्मेदारी

Edited By Urmila,Updated: 09 Feb, 2026 04:00 PM

majithia will go barefoot to appease the angry leaders

शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने नाभा जेल से बाहर आते समय बयान दिया था कि वह पार्टी के नाराज नेताओं को मनाने और उन्हें पार्टी में वापस लाने के लिए नंगे पैर जाएंगे।

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने नाभा जेल से बाहर आते समय बयान दिया था कि वह पार्टी के नाराज नेताओं को मनाने और उन्हें पार्टी में वापस लाने के लिए नंगे पैर जाएंगे। आय से अधिक संपत्ति के मामले में करीब 7 महीने बाद नाभा जेल से ज़मानत पर बाहर आए मजीठिया के लिए यह काम इतना आसान नहीं होगा, क्योंकि प्रेम सिंह चंदूमाजरा, सुरजीत सिंह रखड़ा, गुरप्रताप सिंह वडाला और दूसरे नेताओं को एतराज सुखबीर बादल की अगुवाई को लेकर है।

अकाली दल का लक्ष्य 2027 से पहले इन नेताओं को पार्टी में वापस लाना है, जिसके लिए पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने मजीठिया को जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर कोई रिस्क नहीं लेना चाहती। यही वजह है कि चुनाव मैदान में उतरने से पहले पार्टी का लक्ष्य एकता का संदेश देना है। पार्टी ने अब आने वाले चुनावों को देखते हुए अपने निजी हितों और टकराव को दूर रखने का फैसला किया है।

मजीठिया ने कहा है कि वह रूठे लोगों को मनाने के लिए नंगे पैर जाएंगे। मजीठिया को यह जिम्मेदारी ऐसे समय में दी गई है जब अकाली दल और भाजपा के बीच फिर से गठबंधन के लिए बातचीत चल रही है। दूसरी ओर, भाजपा भी पंजाब में अपनी गतिविधियां लगातार बढ़ा रही है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!