Edited By Subhash Kapoor,Updated: 08 May, 2026 11:07 PM

शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर पार्सल विभाग में फंड को लेकर एक अधिकारी व लग्गज पोर्टर में बहस हो गई । मामला गाली गलौच तक पहुंच गया। शिकायत मिलने पर फिरोजपुर के आला अधिकारियों ने लग्गज पोर्टर को सस्पैंड कर दिया ।
लुधियाना ( गौतम ) : शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर पार्सल विभाग में फंड को लेकर एक अधिकारी व लग्गज पोर्टर में बहस हो गई । मामला गाली गलौच तक पहुंच गया। शिकायत मिलने पर फिरोजपुर के आला अधिकारियों ने लग्गज पोर्टर को सस्पैंड कर दिया । कर्मी का आरोप था कि अधिकारी फिरोजपुर से आने वाले फंड को लेकर हेराफेरी करता है और प्राइवेट लग्गज पोर्टरों को पूरा पैसा नहीं दिया जाता। अधिकारी रेलवे विभाग को चूना लगा रहा है। जब कि अधिकारी इस आरोप को सिरे से नकार रहा था। उसका कहना था कि कर्मी नशे में ही झूठे आरोप लगा रहा है। दूसरी तरफ मामले ने तूल पकड़ लिया और पूरे विभाग में पूरा दिन चर्चा होती रही।
गौर है कि फिरोजपुर मंडल की तरफ से पार्सल विभाग के अधिकारियों को प्राइवेट लग्गज पोर्टरों से काम करवाने के लिए स्पेशल फंड रिलीज किया जाता है। प्रत्येक लग्गज पोर्टर को 800 रुपए प्रति दिन के हिसाब से पैसे देने होते है। रेलवे में सरकारी लग्गज पोर्टरों की कमी होने के कारण व्यापारियों को ट्रेनों में माल लोड-अनलोड करने में परेशानी न हो, इसके लिए विभाग की तरफ से प्राइवेट लग्गज पोर्टरों से काम लिया जाता है।
मिली जानकारी के अनुसार सरकारी लग्गज पोर्टर शराब के नशे में था। जिस पर वह अधिकारी के आफिस में गया और उसने फंड को लेकर अधिकारी से बहस करनी शुरू कर दी। उसने आरोप लगाया कि सभी व्यापारी माल लोड व अनलोड करने के लिए अपनी लेबर लेकर आते है और खुद ही लेबर को पैसे अदा करते है। जब कि यह पैसे अधिकारी ने लेबर को देने होते है। उसका आरोप था कि अधिकारी फिरोजपुर से आने वाले फंड को खुद ही हेरोफेरी कर रख लेता है और रेलवे विभाग को चूना लगा रहा है। जिस कारण दोनों की आपस में बहस हो गई और गाली गलौच होने लगा। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने मामले को शांत किया और लग्गज पोर्टर को लेकर दूसरे आफिस में बिठाया। लेकिन इस दौरान बात आला अधिकारियों के पास पहुंच गई और अधिकारियों ने लग्गज पोर्टर को सस्पैंड कर दिया। सूत्रों के अनुसार इस फंड को लेकर अधिकारियों ने भी जांच शुरू कर दी है कि आखिर हर महीने आने वाले इस फंड का प्रयोग किस तरह से किया जाता है ।