Ludhiana: सेंट्रल जेल में मची अफरा-तफरी, इधर-उधर भागे पुलिस अधिकारी

Edited By Vatika,Updated: 25 Apr, 2025 10:39 AM

ludhiana jail panic situation

लुधियाना की सेंट्रल जेल में अफरा-तफरी मच गई।

लुधियाना (स्याल):  रात्रि सैट्रल जेल के हवालाती को बेसुध हालत में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया। जिसकी पहचान मनजिंदर सिंह  पुत्र गुरमैल सिंह के रूप में हुई। 

 जानकारी के अनुसार जनवरी माह में गांव कमालपुर में निहंगों के बाने में कुछ लोगो ने  आल्टो कार लूटने के मामले में रेड करने गए थाना सदर के पुलिस अधिकारी हर्षवीर सिंह व मराडो चौकी के इंचार्ज तरसेम सिंह व अन्य पुलिस कर्मचारी पर हमला कर घायल करने के आरोप मामले में जेल में बंद मनजिंदर सिंह को बेसुध हालत में सिविल अस्पताल दाखिल करवाया।

बताया जाता है कि उक्त हवालाती की पेशी थी और सायं के समय जब जेल वापिस आया तो उसकी हालत बिगड़ गई। तो उसे इलाज के लिए जेल के अस्पताल ले जाया गया। जहा उक्त हवालाती बेहोश हो गया।  जेल प्रशाशन तुरंत गार्द कर्मचारियों की निगरानी में सिविल अस्पताल पहुचाया। जहा मैडिकल अधिकारियों ने  उसकी हालत देख इलाज के लिए दाखिल कर लिया।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!