पत्नि की बीमारी दूर करने के नाम पर बड़ी ठगी, आरोपी बाबा का खुला ऐसे राज

Edited By Vatika,Updated: 28 Aug, 2026 09:49 AM

ludhiana fraud news

तंत्र-मंत्र, रूहानी इलाज और काले इल्म के जरिए बीमारी ठीक करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों

लुधियाना(राज): तंत्र-मंत्र, रूहानी इलाज और काले इल्म के जरिए बीमारी ठीक करने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लाखों रुपये की ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शातिर तांत्रिक ने पीड़ित की बीमार पत्नी को रूहानी शक्तियों से ठीक करने का दावा कर उससे करीब 4.22 लाख रुपये की मोटी रकम ऐंठ ली। जसप्रीत सिंह द्वारा पुलिस के उच्चाधिकारियों को दी गई शिकायत की गहन जांच के बाद थाना हैबोवाल की पुलिस ने आरोपी मोहम्मद साबर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता जसप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब रहती थी।

इसी दौरान आरोपी मोहम्मद साबर ने ठगी मारने की नीयत से एक सोची-समझी आपराधिक साजिश के तहत उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। आरोपी ने दावा किया कि वह काले इल्म और रूहानी इलाज के जरिए उसकी पत्नी को पूरी तरह ठीक कर देगा। आरोपी मोहम्मद साबर ने इलाज और विभिन्न अनुष्ठानों के बहाने समय-समय पर पीड़ित से मोटी रकम वसूलनी शुरू कर दी। पीड़ित जसप्रीत सिंह झांसे में आ गया और उसने अपनी पत्नी के इलाज की उम्मीद में आरोपी को कुल 4,22,000/- रुपये (चार लाख बाईस हजार रुपये) दे दिए। लाखों रुपये ऐंठने के बावजूद न तो महिला की हालत में कोई सुधार हुआ और न ही आरोपी ने पैसे लौटाए। जब पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ, तो उसने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष इंसाफ की गुहार लगाई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की निष्पक्ष और गहन पड़ताल करवाई गई। जांच में आरोपी द्वारा ठगी और धोखाधड़ी किए जाने के आरोप पूरी तरह सही पाए गए। पुलिस ने आरोपी मोहम्मद साबर के खिलाफ धोखाधड़ी और साजिश रचने की विभिन्न कानूनी धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!