लुधियाना में डी.सी. व निगम कमिश्नर का तबादला, अब ये अधिकारी संभालेंगे कमान

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 12 Sep, 2024 08:53 PM

ludhiana dc and corporation commissioner transferred

पंजाब सरकार द्वारा वीरवार को बड़े पैमाने पर जो आई.ए.एस. अफसरों की ट्रांसफर की गई हैं, उनमें लुधियाना के कई सीनियर अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं।

लुधियाना (हितेश) : पंजाब सरकार द्वारा वीरवार को बड़े पैमाने पर जो आई.ए.एस. अफसरों की ट्रांसफर की गई हैं, उनमें लुधियाना के कई सीनियर अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। जिसके तहत लुधियाना डी.सी. के तौर पर अब जतिंद्र जोरवाल को कमान सौंपी गई है, जबकि आदित्य को लुधियाना नगर निगम का नया कमिश्नर लगाया गया है। जतिंद्रर जोरवाल को साक्षी मलिक की जगह तैनात किया गया है, जबकि आदित्य संदीप ऋषि की जगह लेंगे, जिन्हें डी.सी. संगरूर लगाया गया है। आदित्य इससे पहले लुधियाना नगर निगम के एडिश्नल कमिश्नर रह चुके हैं और अब उनकी लुधियाना में कमिश्नर के रूप में वापसी हुई है। इससे पहले आदित्य पटियाला नगर निगम के कमिश्नर रहे हैं और वह शुक्रवार को लुधियाना पहुंचकर नई पोस्टिंग पर ज्वाइन कर सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!