लुधियाना बम धमाका मामलाः मुलजिमों को किया गया अदालत में पेश

Edited By Urmila,Updated: 07 Jan, 2022 02:51 PM

ludhiana bomb blast case accused presented in court

महानगर के अदालती कॉमप्लेक्स की दूसरी मंजिल के बाथरूम में हुए बम धमाके के मामलो में कमिश्नरेट पुलिस की जांच चल रही है। गुररुवार को सी.आई.ए.-1 की पुलिस ने रणजीत सिंह उर्फ चीता और ...

लुधियाना (राज): महानगर के अदालती कॉमप्लेक्स की दूसरी मंजिल के बाथरूम में हुए बम धमाके के मामलो में कमिश्नरेट पुलिस की जांच चल रही है। गुररुवार को सी.आई.ए.-1 की पुलिस ने रणजीत सिंह उर्फ चीता और सुखजिन्दर सिंह उर्फ बॉक्सर बाबा को अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों मुलजिमों को फिर एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया जबकि इस मामले में पूछताछ के लिए पुलिस 2 अन्य मुलजिमों बूटा सिंह और जगदीश सिंह उर्फ दिशा को जेल में से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। सूत्रों का कहना है कि रणजीत और बॉक्सर बाबा से पूछताछ में दोनों के नाम सामने आए थे। इसके इलावा उपरोक्त दोनों मुलजिम भी एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत की जेल में बंद थे।

यह भी पढ़ेंः पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भट्ठल का PM मोदी पर पलटवार

डी.सी.पी. इन्वेस्टिगेशन वरिन्दर सिंह बराड़ का कहना है कि दोनों मुलजिमों को सख्त सुरक्षा के बीच अदालत में पेश किया गया। अदालत में मुलजिमों का और रिमांड मांगा गया था परन्तु पुलिस को एक दिन का ही रिमांड मिला है। इसके अलावा 2 अन्य मुलजिमों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ की जा रही है। यह भी बताने योग्य है कि अब तक हुई पूछताछ में कोई सुराग हाथ नहीं लग सका।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!