Edited By Kalash,Updated: 10 Nov, 2026 12:58 PM

पटियाला के एक इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब 6 महीने पहले लव मैरिज करवाने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पटियाला (बलजिंदर): पटियाला के एक इलाके में उस समय सनसनी फैल गई जब 6 महीने पहले लव मैरिज करवाने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक मृतका की पहचान आदर्श कॉलोनी की रहने वाली भूमिका शर्मा के रूप में हुई है।
इस मामले की जांच कर रही थाना सदर पटियाला पुलिस ने भूमिका शर्मा के पति लवप्रीत सिंह और बहादुरगढ़ की बग्गा कॉलोनी की रहने वाली जसपाल कौर के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।